Indira Gandhi International Airport: दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGIA) अब दुनिया के शीर्ष 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हो गया है, जैसा कि एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है. इस रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट ने 2024 में 7.78 करोड़ यात्रियों को हैंडल किया और दुनिया भर में 9वें सबसे व्यस्त हवाई अड्डे के रूप में स्थान प्राप्त किया.
ACI की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल पैसेंजर ट्रैफिक 2024 में 9.4 बिलियन तक पहुंच गया, जो 2023 से 8.4% ज्यादा और 2019 के प्री-पैंडमिक लेवल से 2.7% ऊपर है. टॉप-20 एयरपोर्ट्स ने कुल 1.54 बिलियन यात्रियों को हैंडल किया, जो ग्लोबल ट्रैफिक का 16% है.
दिल्ली एयरपोर्ट की उपलब्धि (Indira gandhi international airport)
2024 में 7,78,20,834 यात्रियों को हैंडल किया
दुनिया भर में 9वें सबसे व्यस्त हवाई अड्डे के रूप में स्थान प्राप्त किया
2023 के 10वें स्थान से एक पायदान ऊपर है
2024 में वैश्विक यात्री यातायात 9.4 अरब के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया
यह साल 2023 के मुकाबले 8.40% की तेजी और कोविड-19 के पहले के आंकड़ों से 2.7 प्रतिशत ज्यादा है.
टॉप 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डे (Top 10 Busiest Airports)
1. अटलांटा का हार्ट्सफील्ड-जैक्सन एयरपोर्ट
2. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट
3. डलास/फोर्ट वर्थ एयरपोर्ट
4. जापान का हानेदा एयरपोर्ट
5. लंदन का हीथ्रो एयरपोर्ट
6. अमेरिका का डेनवर एयरपोर्ट
7. तुर्की का इसानबुल एयरपोर्ट
8. शिकागो का ओ’हेयर एयरपोर्ट
9. दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
10. चीन का शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



