ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए 70 सीटों पर सुबह 8 बजे से मतदान प्रकिया शुरू हो गई हैं। अब प्रत्याशियो की किस्मत का फैसला 11 फरवरी को होगा। आपको बता दें कि, इस चुनावी रण में 672 प्रत्याशी मैदान में हैं। दिल्ली में करीब 1.47 करोड़ मतदाता, इनमें करीब 66 लाख महिलाएं हैं। वहीं सुबह से इस चुनावी यज्ञ में कई दिग्गज अपने मतों की आहुति डाल चुके हैं।
Delhi CM Arvind Kejriwal: I appeal to all, specially to the women, to cast their votes today. I am hopeful that people of Delhi will vote on the basis of the work done. I am hopeful that Aam Aadmi Party will come back to power for the third time. #DelhiElections2020 https://t.co/5MfBUVng91 pic.twitter.com/zPSZdgHpsm
— ANI (@ANI) February 8, 2020
केजरीवाल ने की वोट डालने की अपील
अपना वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए सबसे वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वो किसी को भी वोट दें, मगर वोट जरूर दें। महिलाओं से निवेदन है आप पर सबकी जिमेदारी है। आप तय करें कि किसको वोट देना है। मुझे उम्मीद है दिल्ली में तीसरी बार आप की सरकार बनेगी। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं। उन्हें यहां बीजेपी के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल चुनौती दे रहे हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।
Urging the people of Delhi, especially my young friends, to vote in record numbers.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 8, 2020
ये है साल 2015 का चुनावी समीकरण
पिछला विधानसभा चुनाव 2015 में हुआ था। आम आदमी पार्टी (आप) ने 70 में से 67 सीटें जीती थीं। भाजपा ने तीन सीटें जीती थीं। 15 साल दिल्ली की सत्ता पर काबिज रहने वाली कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल सका था। इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और आप के बीच ही नजर आ रहा है। हालांकि, कांग्रेस का दावा है कि दिल्ली के नतीजे हैरान करने वाले होंगे। सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का केंद्र बने शाहीन बाग (ओखला विधानसभा क्षेत्र) में पांच पोलिंग बूथ हैं।
