दिल्ली हुई फिर शर्मसार ! चलती स्लीपर बस में 16 साल की युवती से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

दिल्ली , 31 अगस्त राजधानी दिल्ली एक बार फिर से शर्मसार हो गई। दिल्ली में एक चलती स्लीपर बस में 16 साल की युवती से…

दिल्ली

दिल्ली , 31 अगस्त

राजधानी दिल्ली एक बार फिर से शर्मसार हो गई। दिल्ली में एक चलती स्लीपर बस में 16 साल की युवती से गैंगरेप की वारदात सामने आई है।दिल्ली पुलिस ने आरोपी ड्राइवर-कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।यह शर्मनाक वारदात 4 अगस्त की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार पीडित युवती के साथ यह वारदात कश्मीरी गेट इलाके में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बस को भी जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।पीड़ित युवती स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्रा उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है। वह किसी कारणवश अपने परिवार से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गई, वह अपने चचेरे भाई से मिलने नोएड़ा जा रही थी।रात में भारी बारिश औऱ अंधेरे के चलते वह नोएडा के परी चौंक पर उतर गई। इसी दौरान वहां से एक खाली स्लीपर बस गुजरी। छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया। ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे बस में बैठा लिया।

पीड़ित युवती ने बताया कि बस के चलने के कुछ देर बाद ही कंडक्टर ने युवती के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और देर रात कश्मीरी गेट के टर्मिनल के पास रिंग रोड पर उतार दिया। इसके बाद आरपी बस लेकर फरार हो गए।छात्रा ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस के अनुसार बस ने परी चौंक से कश्मीरी गेट से लेकर 47 किलोमीटर तक का सफर किया। स्लीपर बस में पर्दे लगे हुए थे। पर्दों के वजह से बाहर से  बस के अंदर का कुछ भी दिखाई नहीं दिया।

पुलिस जांच में सामने आय़ा कि घटना वाले दिन बस में खराबी आने के कारण आरोपी इसे नोएडा वर्कशाप पर लेकर गए थे।रिपेयर के बाद खाली बस को लेकर तिमारपुर ले जा रहे थे। इसी दौरान परी चौक पर छात्रा ने बस को रोकने का इशारा किया था। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

अन्य खबरें जानें –

धर्म के मार्ग पर चलकर ही समाज और देश की प्रगति को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है: कुलतार सिंह संधवां

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *