ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बिग बॉस एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो कई लोगों की जिंदगी बदल चुका है । हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की जिंदगी भी कुछ बदली-बदली नज़र आ रही है । अपनी फिल्म की प्रमोशन करने दिल्ली पहुंची सपना के फैंनस का दीवानापन देखते ही बनता था । सपना नाची भी और अपने फैंनस को भी खूब नचाया । इसके साथ फिल्म पदमावती के बारे में जब सपना से सवाल किया गया तो वो गोलमोल जवाब देने लगी ।
अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंची सपना
सपना ने फैन्स के साथ खिंचवाई सेल्फी
BIG BOSS की EX-CONTESTANT और हरियाणा की मशहूर कलाकार सपना चौधरी । अपने संगीत और डांस से सपना सब का दिल जीत चुकी है और अब तो वो बड़े परदे पर भी छाने को तैयार है । अपनी फिल्म ‘Bhangover’ की प्रमोशन के लिए सपना दिल्ली पहुंची । अभी अभी बिग बॉस के घर से निकली सपना से जब ये सवाल किया की शो में सब से अच्छा CONTESTANT कौन था तो मज़ाकीया अंदाज में सपना अपना ही गुणगान करने लगी ।
फिल्म पदमावती को लेकर जो विवाद पैदा हुआ है । उस पर सपना जवाब को कुछ गोल मोल करती नज़र आई । सपना ने एक तरफ ये भी कहा कि फिल्म को पहले देख लेना चाहिए और उसके साथ फिल्म का विरोध कर रहे लोगों को भी गलत नहीं कहा | पदमावती के विरोध पर कहा पहले देखना चाहिए लेकिन विरोध को भी गलत नहीं बताया |
सपना की फिल्म 15 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है । जिसमें कोई बड़ा चेहरा नहीं है । सब NEWCOMERS है और सपना भी अपने आईटम नंबर से दिल जीतने के लिए बेताब है । हालांकि सपना तो सलमान खान के साथ भी काम करने की WISH जाहिर कर चुकी है । लेकिन उसको लिए लगता है अभी काफी इंतज़ार बाकी है ।
Watch Video
https://youtu.be/bE0FVLlEg0g


