WATCH VIDEO: Robber breaks lock, kills guard to loot showroom Delhi

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में क्राइम रुकने का नाम नही ले रहा । आये दिन हत्या, लूटपाट, चोरी , और बलात्कार की घटनाएं सामने…

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में क्राइम रुकने का नाम नही ले रहा । आये दिन हत्या, लूटपाट, चोरी , और बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही है । ताज़ा मामला रोहिणी का है जहां मेन रोड पर बने एक बाइक के शोरूम में गार्ड की निर्मम हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया और आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं !

ये है दिल्ली का बेगमपुर थाना क्षेत्र का मैन रोड जहां हीरो मोटरसाइकिल के शोरूम में सोमवार देर रात शटर के ताले तोड़कर शोरूम में मौजूद गार्ड की नुकीले हथियार से कई वार कर निर्मम हत्या कर दी गयी और शोरूम से एक स्कूटी और कुछ नगदी लेकर फरार हो गए । इतना ही अपराधियो को जब लगा कि उनकी तस्वीर शोरूम के बाहर लगे cctv में कैद हो गयी है तो वो वहां लगे cctv के DVR (रिकॉर्डर) को भी उखाड़कर अपने साथ ले गए ताकि पुलिस को उनकी कोई पहचान न हो सके ।

ALSO READ:
SBI ATM Crime Caught on Video: Person withdraws 1.20 lakhs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *