Bishnoi-Harry Boxer Syndicate:
दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है.अनमोल बिश्नोई और हैरी बॉक्सर सिंडिकेट से जुड़े पांच खतरनाक अपराधियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सोनू नोल्टा, लॉयन बार एंड रेस्टोरेंट के मालिक आशु महाजन और इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की हत्याओं से जुड़ी बताई जा रही है. इनका गिरोह पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में काफी एक्टिव था. इनकी गिरफ्तारी से कई अनसुलझे आपराधिक मामलों में खुलासे की उम्मीद है.
चंड़ीगढ़ में हुई हत्या से संबंध-
1 दिसंबर, को लॉरेंस बिश्नोई के करीबी इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की गोलियां मारकर हत्या की दी गई. इसके अलावा अनमोल बिश्नोई के इशारे पर राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी सोनू नोल्टा की हुई थी हत्या. पंचकूला में अमरावती के कॉस्मो मॉल के बाहर 5 जून, गुरुवार की देर रात 10.30 बजे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के इशारे पर राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके कबड्डी खिलाड़ी सोनू नोलटा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी.



