पाक समर्थक दो कश्मीरी छात्रों को पंजाब से किया गिरफ्तार, भारत सरकार की वैबसाइट को हैक करने का आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली के साइबर क्राइम पुलिस की एक विशेष टीम ने पंजाब के जालंधर से शक्की पाकिस्तानी समर्थकों के दो कश्मीरी हैकरों को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली के साइबर क्राइम पुलिस की एक विशेष टीम ने पंजाब के जालंधर से शक्की पाकिस्तानी समर्थकों के दो कश्मीरी हैकरों को गिरफ्तार किया। जानकारी अनुसार पुलिस ने शाहिद माना नाम के युवक को राजपूरा से और दूसरा आदिल हुसैन को जालंधर से गिरफ्तार किया।

kashmiri hackers

साथ ही पुलिस ने ये भी बताया कि इन दोनों ने  भारत सरकार की वैबसाइट को हैक कर उसमें पाकिस्तानी कन्टैंट डाल दिया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधियों ने 500 से भी ज्यादा भारतीय वैबसाइटों को हैक किया हुआ था। गौरतलब है कि दोनों की गिरफ्तारी गुप्त तरीके से की गई है।  पुलिस का कहना है कि दोनो के पास से ऑनलाइन गतिविधियों से बरामद चीजों से स्पष्ट है कि दोनों देशदरोही रैकिंग समूह टीम हैकर्स थर्ड आई का हिस्सा है। इसके इलावा इन पर सरकार के द्वारा लगाई पाबदियों कर नैट का इस्तेमाल सिखाने का भी आरोप है।

 kashmiri hackers

ये भी पता चला है कि पाकिस्तान की इंटेलिजैंस एंजेसी इनकी मदद कर रही है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने दोनों के पास से लैपटॉप, मोबाइल, फोन, सिम कार्ड इंटरनैंट डौंगल औऱ मैमरी डिवाइस बरामद की है। इनको फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *