दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हुई दिल्ली, हेल्थ इमरजेंसी घोषित

ऑनलाइृन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण चरम पर है। आलम यह है कि, दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता गुरुवार रात और…

ऑनलाइृन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण चरम पर है। आलम यह है कि, दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता गुरुवार रात और खराब हो गई और अब गंभीर स्तर पर है। सुप्रीम कोर्ट के एक पैनल ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा की और 5 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया। इतना ही नहीं, सुप्रीम कोर्ट न पटाखा फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

delhiवहीं, वायु प्रदूषण पर नजर रखने के साथ आंकड़े पेश करने वाले संस्थान एयर विजुअल के अनुसार, दुनिया के सर्वाधिक प्रदूषण शहरों की सूची में भारत की राजधानी दिल्ली पहले स्थान पर है।

delhiii

पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम और नियंत्रण) प्राधिकरण (ईपीसीए) के चेयरपर्सन भूरे लाल ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के मुख्य सचिवों को खत भी लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि,’हमें इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल के रूप में लेना होगा क्योंकि वायु प्रदूषण का सभी पर, विशेष रूप से हमारे बच्चों पर प्रतिकूल स्वास्थ्य प्रभाव पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *