ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: INX Media case में आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को एक और बड़ा झटका लगा है। उनकी जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।
दरअसल, पी चिदंबरम की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत की मांग करते हुए कहा गया था कि, आईएनएक्स मीडिया मामले के सभी दस्तावेज जांच एजेंसियों के पास हैं, इसलिए उनके साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। ईडी ने आठ नवंबर को चिदंबरम की जमानत याचिका का विरोध किया था और कोर्ट में दलील दी थी कि वह जमानत मिलने के बाद गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।
.

