ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज 2010 हरियाणा में हुए मिर्चपुर कांड मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने 20 लोगों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है | हाइकोर्ट ने इन सभी को एससी एसटी एक्ट के तहत सज़ा सुनाई है | इससे पहले दिल्ली की निचली अदालत ने 3 लोगों को उम्र कैद की सज़ा सुनाई थी | जिसके बाद 17 और लोगों को आज दिल्ली हाइकोर्ट ने दोषी मानते हुए कुल 20 लोगों को उम्र कैद की सज़ा सुनाई है |
आपको बता दें कि मिर्चपुर में हुई घटना 8 साल पुरानी है जब अप्रैल 2010 में हरियाणा के मिर्चपुर इलाके में 70 साल के दलित बुजुर्ग और उसकी बेटी को जिन्दा जिला दिया गया था | जिसके बाद गांव के दलितों ने पलायन कर लिया था | कोर्ट ने कहा कि इस घटना से दलितों के 254 परिवारों की जिंदगी प्रभावित हुई | वह अपना गांव मिर्चपुर छोड़कर पलायन कर गए | मामले में कोर्ट ने दलितों पर हुए हमले और दो दर्जन से ज़्यादा दलितों के घर को जलाने के मामले में सज़ा सुनाई है |
Watch Video
https://youtu.be/N-WNPr4HIag
