ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने बताय़ा कि जीवित बच्चो को मृत घोषित करना और उनको कपड़े में लपेट कर परिजनों को सौंप देते थे।
जिस कारण प्रशासन को इनके खिलाफ पहले भी शिकायत मिल चुकी थी।
आपको बता दें कि इस अस्पताल में एक महिला ने जुड़वा बच्चो को जन्म दिया था। इनमें से एक की मौत मौके पर ही हो गई थी और दूसरे बच्चे को ड़ाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था जोकि जीवित था और वो अस्पताल पहुंचने से पहले ही मर गया था। इनकी शिकायत पर ही ये कारवाई की गई है।



