Delhi Fire: दिल्ली में मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के क्वार्टर्स में आग, दस साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत, जानें कब हुआ ये हादसा?

Delhi MRC Quarters Fire: दिल्ली के आदर्श नगर के मजलिस पार्क में एक घर में आग लग गई. इससे (Delhi Fire) 3 लोगों की मौत…

Delhi Fire: दिल्ली में मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के क्वार्टर्स में आग

Delhi MRC Quarters Fire:

दिल्ली के आदर्श नगर के मजलिस पार्क में एक घर में आग लग गई. इससे (Delhi Fire) 3 लोगों की मौत भी हो गई. फायर ब्रिगेड को घर के अंदर से पति-पत्नी और एक बच्ची के शव प्राप्त हुए हैं. आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं, लेकिन पुलिस और दमकल कर्मियों की जांच जारी है. हादसा 6 जनवरी की सुबह करीब 2 बजे हुआ.

Delhi Fire रात दो बजे लगी आग-

दिल्ली फायर सर्विस के पास 2 बजकर 39 मिनट पर इमरजेंसी कॉल आई कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के स्टाफ क्वार्टर्स आग लग गई है. हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की. अगर एक इमारत में 5वीं मंजिल पर लगी थी, जिसमें रहने वाले परिवार को अपना बचाव करने का मौका ही नहीं मिला.

एक परिवार के तीन लोगों कि मौत-

आग बुझाने के बाद फायर कर्मी अंदर गए तो 3 शव बरामद हुए. मृतकों की शिनाख्त 42 वर्षीय अजय, 38 वर्षीय पत्नी नीलम और 10 साल की बेटी जान्हवी के रूप में हुई. वहीं आग में जलकर पूरा घर राख हो गया. घर का सारा सामान भी जल गया है. दमकल कर्मियों ने बताया कि आग बुझाने के बाद जब वे अंदर घुसे तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. तीनों शव बुरी तरह जले हुए थे, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है.

लोगों ने फायर ब्रिगंड और पुलिस को बुलाया-

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देररात चिल्लाने की आवाजें आईं तो उन्होंने बाहर निकलकर देखा कि क्वार्टर से धुंआ निकल रहा था. लोग तुरंत मौके पर जुटे और फायर ब्रिगेड को फोन किया. पुलिस को भी लोगों ने ही फोन करके बुलाया. पुलिस और फायर ब्रिगेड के आने तक लोगों ने पानी फेंककर आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन हवा चलने के कारण आग की लपटें विकराल हो गईं और उन्होंने पूरे घर को चपेट में ले लिया.

अन्य खबरें जानें-
Sri Akal Takht Sahib: श्री अकाल तख्त साहिब ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान किया तलब, 15 जनवरी को होंगे पेश, जानिए क्या है आरोप?
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *