ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली विधानसभा चुनावों पर पूरे देश की नजरें आज टिकी हुई है, सभी जानना चाहते हैं कि आखिर राजधानी में किसकी सरकार बनती है और कौन दिल्ली का मुख्यमंत्री बनता है। दिल्ली चुनावी नतीजे के शुरुआती रुझाने आ चुके हैं और रुझानों से साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी बहुमत का आंकड़ा पार कर 50 सीटों पर आगे बनी हुई है। यहां साफ दिेेखा जा सकता है कि आम आदमी पार्टी की वापसी है।
अब तक 50 सीटों पर सत्ता दल के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं, बात BJP उम्मीदवार की करें, तो 19 सीटों पर पर ही बढ़त बनाए हुए है. बता दें कि चुनावों को लेकर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी, और दोपहर तक सभी चुनाव परिणाम आ जाने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं, जिन पर कुल 672 उम्मीदवार मैदान में थे।दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच है. वहीं, कांग्रेस अबी तक अपना खाता नहीं खोल पाई है।
किस सीट से कौन चल रहा है आगे-
AAP विधायक और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत नजफगढ़ विधानसभा सीट पर आगे, BJP के अजीत सिंह खरखरी पीछे
AAP छोड़कर NCP में शामिल हुए कमांडो सुरेंदर सिंह दिल्ली छावनी विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और BJP के मनीष सिंह आगे चल रहे हैं.
AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं, और BJP के सरदार आर.पी. सिंह पीछे चल रहे हैं.
विधायक और AAP की महिला इकाई की पूर्व अध्यक्ष बंदना कुमारी शालीमार बाग विधानसभा सीट पर पीछे चल रही हैं, और BJP की रेखा गुप्ता आगे चल रही हैं.
AAP विधायक और कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और BJP के डॉ एस.सी. वत्स आगे चल रहे हैं.
कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए सुरिंदर पाल सिंह तिमारपुर विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और AAP के दिलीप पांडे आगे चल रहे हैं.
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश लिलौठिया मंगोल पुरी विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और AAP की राखी बिड़ला आगे चल रही हैं.
AAP विधायक तथा विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला मंगोल पुरी विधानसभा सीट पर आगे चल रही हैं, और BJP के करम सिंह कर्मा पीछे चल रहे हैं.
AAP छोड़कर NCP में शामिल हुए फतेह सिंह गोकलपुर विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और BJP के रंजीत सिंह आगे चल रहे हैं.
BJP के पूर्व विधायक ओ.पी. बब्बर के पुत्र राजीव बब्बर तिलक नगर विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और AAP के जरनैल सिंह आगे चल रहे हैं.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री डॉ अशोक कुमार वालिया कृष्णा नगर विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और BJP के डॉ अनिल गोयल आगे चल रहे हैं.
कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली गांधी नगर विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और AAP के नवीन चौधरी आगे चल रहे हैं.
विधानसभा स्पीकर तथा AAP प्रत्याशी रामनिवास गोयल शाहदरा विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और BJP के संजय गोयल आगे चल रहे हैं.
दिल्ली AAP संयोजक तथा कैबिनेट मंत्री गोपाल राय बाबरपुर विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं, और BJP के नरेश गौर पीछे चल रहे हैं.
इलेक्शन रिजल्ट
कांग्रेस नेता हारुन यूसुफ बल्लीमारान विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और AAP के इमरान हुसैन आगे चल रहे हैं.
पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा तीरथ पटेल नगर विधानसभा सीट पर पीछे चल रही हैं, और AAP के राजकुमार आनंद आगे चल रहे हैं.
दिल्ली के पूर्व मंत्री तथा AAP प्रत्याशी सोमनाथ भारती मालवीय नगर विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं, और BJP के शैलेंद्र सिंह पीछे चल रहे हैं.
कांग्रेस के प्रचार अभियान प्रभारी कीर्ति आज़ाद की पत्नी पूनम आज़ाद संगम विहार विधानसभा सीट पर पीछे चल रही हैं, और AAP के दिनेश मोहनिया आगे चल रहे हैं.

