ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:दिल्ली विधानसभा चुनावों के प्रचार का कर आखिरी दिन था, जिसके बाद कल शाम 5 बजे प्रचार थम गया। प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियाें ने अपना-अपना पूरा जोर लगाया। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान किया जाएगा जबकि,11 फरवरी को नतीजे आएंगे।
बीजेपी,आप,और कांग्रेस का इतिहास
इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनावों में अब तक खासी तीखी बयानबाजी देखने को मिली। साथ ही दिल्ली चुनाव इस बार नेताओं के विवादास्पद बयानों के लिए भी जाना जाएगा।बीजेपी के लिए दिल्ली का चुनाव बेहद अहम है क्योंकि सन 1998 के बाद बीजेपी पार्टी फिर कभी दिल्ली में सरकार नहीं बना पाई है। तो कांग्रेस इस बार चुनाव जीत कर दिल्ली में अपना राजनीतिक वनवास को खत्म करना चाहेगी, जबकि आम आदमी पार्टी एक बार फिर अपने आप को साबित करना चाहेगी।
मतदाताओं से मांगे वोट
इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने प्रचार में अपना पूरा जोर लगाया। साथ ही इन सभी पार्टियाों ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों को दिल्ली के रण में उतार कर मतदाताओं को अपने पाले में लाने की कोशिश की।
200 से ज्यादा सांसदों को बीजेपी ने उतारा
तो वहीं बीजेपी ने अपने 200 से ज्यादा सांसदों को दिल्ली की हर गली से लेकर हर मोहल्लों तक वोट मांगने के लिए उतारा, वहीं आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल शाम नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में प्रचार किया, और जनसभा को संबोधित किया।
जगत प्रकाश नड्डा ने किए दो रोड शो
वहीं बीजेपी की जीत को निश्चित करने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मुंडका विधानसभा में रोड शो किया,साथ ही दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने मालवीय नगर विधानसभा नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। उनके अलावा बीजेपी में शामिल हुई बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी पहली बार बीजेपी के लिए वोट मांगे। वहीं बीजेपी सांसद और भोजपुरी स्टार रवि किशन ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।साथ ही बीजेपी के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने सीमापुरी विधानसक्षा क्षेत्र से लेकर दिलशाद गार्डेन तक यात्रा मार्च निकाला।



