ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के विरोध में लगातार हिंसा हो रही है, जिसको लेकर तमाम बड़ी विपक्षी पार्टियां बीजेपी और पीेएम मोदी पर निशाना साध रही हैं।
वहीं अब दिल्ली की जामा मस्जिद में भी नागरिकता संशोधन एक्ट यानी CAA के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है। नमाज़ी सैकड़ों की संख्या में मस्जिद में मौजूद है और इस CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बताय जा रहा है कि ,CAA के खिलाफ मार्च निकाला जाएगा जो पीएम आवास पहुंचेगा।

