ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया:
दिल्ली के एक और पुलिस कर्मी की ड्यूटी के दौरान हुई मौत थाने के अंदर ऑन ड्यूटी पुलिस कर्मी की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी| पुलिस के अनुसार मृतक ने आत्महत्या की थी जबकि मृतक के परिवार वाले किसी और तरह की कहानी बता रहे है| दिल्ली पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल राजेश सैनी पहले दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे और तब से लगातार अपनी सेवा दे रहे थे वहीं रोहिणी डिस्ट्रिक्ट के विजय विहार थाने में वो तकरीबन पिछले 2 साल से हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे ,पुलिस के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक हेड कांस्टेबल राजेश ने अपने आप को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजेश पिछले कई दिनों से किसी डिप्रेशन में थे और अपने परिवार को लेकर इस मानसिक तनाव से जूझ रहे थे, विजय विहार थाना पुलिस ने अपने ही थाने में कार्यरत पुलिसकर्मी की मौत मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहिणी के अंबेडकर हॉस्पिटल में भिजवा दिया है और मौत की असली वजह तो अब पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।
https://www.youtube.com/watch?v=i5OGigXMRiM
