ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज 8 फरवरी है और दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारे देखने को मिल रही है,चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे, अभीतक दिल्ली में दोपहर 12.30 बजे तक 24.18 फीसदी वोटिंग हुई हैं।दिल्ली में पिछले 4 घंटों की वोटिंग ट्रेंड देखें तो लोकसभा चुनाव के मुकाबले इसबार कम लोग वोट डाल रहे हैं।
जानिए किस-किस ने वोट डाला
कांग्रेस नेता अजय माकन ने वोट डाला, बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मतदान किया,बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी अपना वोट डाल, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने वोट डाला, दक्षिणी दिल्ली के चितरंजन पार्क में 110 साल की एक महिला ने वोट डाला है, महिला का नाम कालीतारा मंडल है, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी ने निर्माण भवन में वोट डाला, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ राष्ट्रपति भवन में मौजूद राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में वोट डाला, चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार अल्का लांबा ने वोट डाल दिया है और अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद ने भी अपनी मां का आशीर्वाद लेकर वोट डाल दिया है। साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर और बीजेपी नेता राम माधव ने वोट डाला, यमुना विहार में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने अपनी मां,और पत्नी संग वोट डाला
अलका लांबा ने थप्पड़ मारा
दिल्ली के चांदनी विधानसभा चौक से कांग्रेस कैंडिडेट अलका लांबा ने एक AAP कार्यकर्ता को थप्पड़ मार है, अलका लांबा ने आप कार्यकर्ता आरोप लगाया है कि, कि उस शख्स ने उनके बेटे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
मतदान के बीच सियासत
मतदान के बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि,”जब से मैंने एक TV चैनल पे हनुमान चालीसा पढ़ा है, बीजेपी वाले लगातार मेरा मजाक उड़ा रहे हैं, मेरे हनुमान मंदिर जाने पर बीजेपी नेता बोल रहे हैं कि, मंदिर अशुद्ध हो गया, ये कैसी राजनीति है? भगवान तो सभी के हैं।



