Delhi airport : बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच दिल्ली हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

Delhi airport : देश की राजधानी दिल्ली में ‘गंभीर’ वायु प्रदूषण के चलते गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की…

Delhi airport : देश की राजधानी दिल्ली में ‘गंभीर’ वायु प्रदूषण के चलते गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की और बताया कि सभी फ्लाइट ऑपरेशन फिलहाल सामान्य हैं, हालांकि, एयरपोर्ट पर ‘कम दृश्यता प्रक्रिया’ जारी है.(Delhi air pollution) धुंध के कारण दिल्ली हवाई अड्डे से 300 से अधिक विमानों ने देरी से उड़ान भरी, जिस वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.(Delhi airport issues advisory for passengers increasing air pollution News)

एडवाइजरी में यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी फ्लाइट के बारे में ‘अपडेट जानकारी’ के लिए अपनी संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें. एडवाइजरी में लिखा है, “दिल्ली एयरपोर्ट पर कम दृश्यता प्रक्रिया जारी है. सभी फ्लाइट ऑपरेशन फिलहाल सामान्य हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे फ्लाइट की अपडेट जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें”

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, हवा की गतिविधि बढ़ने से प्रदूषक सांद्रता को कम करने में मदद मिल सकती है, AQI के “बहुत खराब” श्रेणी में आने की उम्मीद है. “दिवाली के बाद से पिछले 14 दिनों से दिल्ली लगातार वायु प्रदूषण से जूझ रही है. 

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *