Delhi Weather Update: ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंची दिल्ली की वायु गुणवत्ता; AQI 420 के पार, जानें अपने शहर का हाल

Delhi Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार सुबह 420 AQI के साथ फिर से ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई, जबकि न्यूनतम…

Delhi Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार सुबह 420 AQI के साथ फिर से ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई, जबकि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली के 38 निगरानी स्टेशनों में से 9 का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 450 से ऊपर ‘गंभीर प्लस’ श्रेणी में दर्ज किया गया.(Delhi Weather Update)

19 अन्य केंद्रों में वायु गुणवत्ता 400 और 450 के बीच AQI स्तर के साथ ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई। अन्य केंद्रों में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई.

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह स्माग के साथ-साथ मध्यम स्तर का कोहरा हो सकता है. मध्यम स्तर का कोहरा होने पर दृश्यता 200 से 500 मीटर रहती है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है.

प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार सख्त है. इस बीच शुक्रवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सभी संबंधित विभागों से ग्रेप के नियमों को सख्ती से पालन करने के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने लिखा कि ग्रेप के तहत प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्धारित उपायों को बिना किसी रुकावट के लागू किया जाना चाहिए.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *