ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल के चंबा जिले में मणिमहेश की यात्रा का शुभारंभ रविवार को हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में मणिमहेश यात्रा के पहले दिन शाही स्नान के दौरान डल झील में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। लोग खुशी और उल्लास के साथ झील में डुबकी लगा रहे थे | पर इस दौरान खुशी में ग्रहण उस समय लगा जब तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
मिली जानकारी अनुसार यात्रा के पहले दिन अलग अलग स्थानों पर श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इनमें से एक अमृतसर का रहने वाला व्यक्ति था जबकि दो व्यक्ति हिमाचल के रहने वाले थे। पंजाब से आया श्रद्धालु के सीने में अचानक सीने में दर्द उठ गया था जब तक उसको अस्पताल पहुंचाया गया तब तक उसकी मौत हो गई थी। पंजाब के व्यक्ति की मौत के बाद पोस्टमार्टम करवाया गया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
वही दूसरी तरफ हिमाचल के दोनो श्रद्धालुओं में से एक को सांस लेने में तकलीफ हुई और दूसरे के सिर पर पहाड़ का पत्थर लग जाने के कारण उसकी मौत हो गई। भरमौर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए है ।



