ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल नए बस स्टैंड के पास झाड़ियों में एक नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया।
वहीं, पुलिस जांच में सामने आया है कि घरौंडा में एक महिला की डिलीवरी हुई थी, बच्ची को कल्पना चावला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां बच्ची की प्रीमैचोर होने के चलते मौत हो गई थी। जिसके बाद बच्ची के शव को करनाल वापिस लाते समय उसके पिता ने नए बस स्टैंड के पास झाड़ियों में बच्ची के शव को फेंक दिया।
फिलहाल पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।


