मामा को अपनी शादी का कार्ड देने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, दोस्त ने भी तोड़ा दम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा के गांव पंजवाना में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा के गांव पंजवाना में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक की मां की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

Death

बताया जा रहा है कि अलीपुर गांव का बूटा सिंह अपनी मां मुक्तियारो और दोस्त गुरप्रीत के साथ मामा के घर अपनी शादी का कार्ड देने के लिए जा रहा था। बूटा सिंह की 29 तारीख को शादी होनी थी और वो पंजाब के गांव सेमा में रहने वाले मामा को कार्ड देने जा रहा था।

तीनों ही बाइक पर सवार होकर सुबह 5 बजे निकले थे, बूटा सिंह बाइक चला रहा था और अचानक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के साथ बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बूटा सिंह और गुरप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बूटा सिंह की मां की हालत गंभीर है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *