ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भिवानी में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर सामने आया है। निनाण गांव निवासी 20 वर्षीय संजू रोजाना की तरह सुबह के समय दौड़ लगाने के लिए रोहतक रोड पर गया था। संजू पुलिस में भर्ती होने के लिए अपने दूसरे साथियों के साथ दौड़ लगा रहा था। उसी दौरान रोहतक की ओर से आ रही एक कार में उसे टक्कर मार दी।
इस पर उसके साथियों ने संजू के परिजनों को इसकी जानकारी दी। संजू के बड़े भाई सूरज ने बताया कि वो गंभीर हालत में संजू को कईं अस्पताल में लेकर गया, लेकिन किसी ने भी उसे भर्ती नहीं किया। बाद में चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई सत्यनारायण वत्स ने बताया कि फिलहाल अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

