ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल के अटल पार्क में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से इलके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
वहीं, पुलिस अधिकारी ऋषिपाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने पर ही युवक की मौत के कारण का पता चल पाएगा। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

