नंगल: नहर में मिली सिर कटी लाश, पुलिस जांच में जुटी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नंगल की भाखड़ा नहर नंगल हैडल चैनल में शाम के समय कुछ लोगों ने बिना सर से एक लाश पानी में तैरती हुई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नंगल की भाखड़ा नहर नंगल हैडल चैनल में शाम के समय कुछ लोगों ने बिना सर से एक लाश पानी में तैरती हुई देखी। यह लाश गांव रायपुर भाखड़ा नहर नंगल हैडल चैनल पर बने साइफन बृज के पास पानी में तैर रही थी।

dead body

गांव की तरफ जा रहे लोगों ने इस लाश को देखा। तभी उन्होंने नंगल पुलिस को इसकी सूचना दी। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने पानी में तैर रही लाश को देखा और अपने कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह लाश किस व्यक्ति की है।

dead body

इस लाश का सर पहले से ही गायब था या पानी में अधिक समय लाश रहने के कारण सर धड़ से अलग हो गया यह कहना अभी संभव नहीं है। इस सिर कटी लाश को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकठ्ठा होने लगी। लाश देखने में बहुत पुरानी और 40 साल के करीब उम्र के व्यक्ति की लग रही है। फिहलाल मामले पर कारवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *