ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में बदमाशों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। जिस कारण वो हरियाणा पुलिस की कार्रवाई से बेखौफ किसी भी वारदात को अंजाम देते हुए नजर आ रहे है। ऐसा ही ताजा मामला पलवल से सामने आया है जहां पर एक व्यक्ति की लाश मिली है।
मिली जानकारी अनुसार व्यक्ति एक ट्रक क्लीनर का काम करता है और किसी ने उसकी तेजधार हथियार के साथ हत्या कर दी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि पुलिस को सुचना मिली थी कि पृथला के पास एक शव पड़ा हुआ है जिसके बाद पुलिस घटना वाली स्थान पहुंची। घटना वाली स्थान पर पहुंच कर पुलिस ने मामला का जायजा लिया। इस दौरान उनको एक चने से भरा हुआ ट्रक मिला। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

