ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंंडिया न्यूज: हिसार में क्रांति पार्क के पास टैक्सी स्टैंड के नजदीक दिन दहाडे एक युवक राजू सैनी की गोली मार कर हत्या कर दी जबकि दूसरा युवक कुलदीप गोली के छरे लगने से घायल हो गया घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना की सूचना पाते ही डीएसपी संजय व डीएसपी अशोक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से लगभग दो दर्जन खाली गोली के खोल बरामद किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया है मरने वाले युवक सीसवाल निवासी राजू सैनी के खिलाफ भी अपराधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस के अनुसार गोली पुरानी रजिश को लेकर मारी गई है।
हत्यारों को पकडने के लिए पुलिस ने टीमों का गठन कर दिया है। जानकारी के अनुसार राजू सैनी व कुलदीप कुछ अन्य युवक टैक्सी स्टैंड के पास बैठे ताश खेल रहे थे ।इसी दौरान तीन युवक बाइक लेकर मौके पर पहुंचे। तीनों युवकों ने अपनी बाइक खड़ी करके ताश खेलने वाले राजू सैनी सैनी के पास पहुचे। तीनों युवकों के हाथों ने अपनी पिस्तौलो से राजू सैनी पर लगाकर लगभग दो दर्जन फायर की। जिससे राजू सैन व कुलदीप घायल हो गए। राजू सैनी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पाल के पोस्टमार्टम हाऊस में रखवाया गया है। पुलिस ने घायल युवक कुलदीप को पुलिस ने सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर नाकेबंदी करके एरिया को घेर लिया और मौके पर पहुंचकर छानबीन की पुलिस ने मौके से लगभग दो दर्जन गोली के खोल बरामद किए है। डीएसपी संजय ने बताया कि मरने वाले युवक के खिलाफ भी अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं इस मामलेमें छानबीन की जा रही है।
घायल युवक कुलदीप ने बताया कि तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए थे और हथियारों से लैस थे आते ही तीनों ने राजू सैनी पर फायर किए। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इसी दौरान छरे खुद भी उसके हाथों पर लगे है।
उन्होंने बताया कि तीनों युवक हथियारों से लैस थे। डीएसपी संजय ने बताया कि तीन युवकों बाइक पर मौके पर आए है उन्होने आते ही सीसवाल निवासी राजू सैनी नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी जिसमें एक युवक अन्य घायल हो गया। घायल को उपचार के सामान्य अस्पताल दाखिल करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारी गई है। पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है सीआईए की टीम हत्यारों को पकडने के लिए तैनात की गई है।