डे केयर में डेढ़ साल के मासूम से मारपीट, संचालक के खिलाफ मामला हुआ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम- शहर के एक डे केयर में डेढ़ साल के मासूम से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की शिकायत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम- शहर के एक डे केयर में डेढ़ साल के मासूम से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की शिकायत पर डे केयर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में मासूम के पिता सुनील कटारिया ने बताया कि उनका एक वर्ष आठ माह का बेटा है। कटारिया ने आरोप लगाया कि सेक्टर 49 स्थित बबल्स एंड ब्लॉजम डे केयर में उनका बेटा जाता है। डे केयर में मासूम से मारपीट की गई है और उसके गाल पर अंगुलियों के निशान हैं। डे केयर संस्थान द्वारा बच्चे को सही ढंग से खाना भी नहीं दिया जा रहा था।

मारपीट और खाना नहीं देने से बच्चे की तबीयत बिगड़ गई है। मासूम के पिता की शिकायत पर सेक्टर 50 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।भारतीय दंड संहिता की धारा 323 व 75 जेजे एक्ट जे तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सेक्टर थाना 50 के कार्यवाहक प्रभारी सबइंस्पेक्टर नरेश ने बताया कि बच्चे से मारपीट की शिकायत मिली है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

 Watch Video

https://youtu.be/cAQTfSIAp5k

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *