गैंगस्टरों ते वार का 96वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 557 स्थानों पर छापेमारी; 291 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 26 अप्रैल: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे “गैंगस्टरों ते वार” अभियान के 96वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे…

ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ': ਸੂਬੇ ਭਰ ਵਿੱਚ 439 ਡਰੱਗ ਹੌਟਸਪੌਟਸ 'ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 125 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

चंडीगढ़, 26 अप्रैल: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे “गैंगस्टरों ते वार” अभियान के 96वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े 557 स्थानों पर छापेमारी की।

जिक्रयोग्य है कि यह अभियान 20 जनवरी 2026 को डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाना है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए जी टी एफ ) के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें लगातार विशेष अभियान चला रही हैं।
96 वें दिन पुलिस की टीमों ने ने 7 हथियारों सहित 291 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 24,280 हो गई है।

इसके अलावा 93 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 76 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। पुलिस ने 8 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर गुप्त रूप से जानकारी साझा कर अपराध के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करें।

इसके साथ ही “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के तहत 421वें दिन 95 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6.8 किलोग्राम हेरोइन और 306 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए। इस अभियान के दौरान अब तक कुल 60,898 नशा तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

इसके अतिरिक्त, नशा मुक्ति प्रयासों के तहत आज 29 व्यक्तियों को इलाज और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया, जो समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *