‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 298वां दिन: पंजाब पुलिस ने 580 स्थानों पर की छापेमारी; 215 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 14 नवंबर: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 298वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित एवं…

ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ’ਤੇ ਵਾਰ’r

चंडीगढ़, 14 नवंबर:

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 298वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित एवं मैप किए गए 580 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसकी शुरुआत पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी। राज्य के सभी जिलों की पुलिस टीमें ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ पंजाब के सहयोग से पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 298वें दिन पुलिस टीमों ने 4 हथियारों सहित 215 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 84,287 हो गई है।

इसके अलावा, 211 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान 9 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

आम लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 पर वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं। इसके साथ ही अपराधों या आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी सूचना साझा की जा सकती है।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपना अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ 623वें दिन भी जारी रखा। आज 120 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 1.9 किलोग्राम हेरोइन, 569 ग्राम अफीम, 351 नशीली गोलियां और 64,600 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 623 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 92,757 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 19 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास के लिए उपचार करवाने हेतु प्रेरित किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *