‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 296वां दिन: पंजाब पुलिस ने 537 स्थानों पर की छापेमारी; 204 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 12 नवंबर: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 296वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में पहचाने गए और…

‘गैंगस्टरां ते वार

चंडीगढ़, 12 नवंबर:

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 296वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में पहचाने गए और मैप किए गए 537 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसकी शुरुआत पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी। राज्य के सभी जिलों की पुलिस टीमें ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ पंजाब के सहयोग से पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 296वें दिन पुलिस टीमों ने 11 हथियारों सहित 204 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 83,909 हो गई है।

इसके अलावा, 198 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान 11 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

आम लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 पर वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं। इसके साथ ही अपराधों या आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी सूचना दी जा सकती है।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपना अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ 621वें दिन भी जारी रखा। आज 133 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 6 किलोग्राम हेरोइन, 2 किलोग्राम अफीम, 1,933 नशीली गोलियां और 52,500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

इसके साथ ही केवल 621 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 92,354 हो गई है।

नशामुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 27 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *