‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 293वां दिन: पंजाब पुलिस ने 431 स्थानों पर की छापेमारी; 159 काबू

चंडीगढ़, 9 नवंबर: गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के 293वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित एवं मैप…

गैंगस्टरों पर वार

चंडीगढ़, 9 नवंबर:

गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के 293वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित एवं मैप किए गए 431 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से ‘गैंगस्टरां ते वार’ एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसकी शुरुआत पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने 20 जनवरी, 2026 को की थी। राज्य के सभी जिलों की पुलिस टीमें ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ पंजाब के सहयोग से पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 293वें दिन पुलिस टीमों ने 159 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से एक हथियार बरामद किया। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 83,442 हो गई है।

इसके अतिरिक्त 116 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान छह भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

आम लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 पर वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय रूप से जानकारी दे सकते हैं। इसके साथ ही अपराधों अथवा आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी साझा की जा सकती हैं।

इस बीच, पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपने अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 618वें दिन भी जारी रखते हुए आज 27 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1.6 किलोग्राम हेरोइन, 35 नशीली गोलियां और 1,500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही महज 618 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 91,737 हो गई है।

नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज तीन व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी राजी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *