गैंगस्टरां ते वार का 231वाँ दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 581 स्थानों पर छापेमारी; 238 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 8 सितंबर: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 231वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों द्वारा पहचाने गए और मैप…

punjab police

चंडीगढ़, 8 सितंबर: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 231वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों द्वारा पहचाने गए और मैप किए गए 581 स्थानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक जंग है, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।

231वें दिन, पुलिस टीमों ने 24 हथियारों सहित 238 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल 68,937 गिरफ्तारियाँ हुई हैं।

इसके अलावा 255 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 7 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

जनता, एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकती है और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकती है।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपना अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 556वें दिन भी जारी रखते हुए आज 100 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 353 ग्राम हेरोइन, 7 किलो गांजा, 6 किलो भुक्की और 285 नशीली गोलियाँ बरामद की हैं। इसके साथ ही केवल 556 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 77,559 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 9 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *