गैंगस्टरां ते वार अभियान का 213वाँ दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 648 स्थानों पर छापेमारी; 424 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 21 अगस्त ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 213वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप…

GANGSTRAN TE VAAR

चंडीगढ़, 21 अगस्त

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 213वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 648 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।

213वें दिन पुलिस टीमों ने 424 व्यक्तियों को सात हथियारों सहित गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियाँ 63,065 हो गई हैं।

इसके अलावा 226 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 12 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपने अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 538वें दिन 52 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 6.2 किलो हेरोइन, 50 ग्राम अफीम, 150 नशीली गोलियाँ और 4900 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही मात्र 538 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 76,253 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज नौ व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *