गैंगस्टरां ते वार का 195वां दिन: पंजाब पुलिस ने 613 स्थानों पर छापेमारी कर 400 लोगों को किया काबू

चंडीगढ़, 3 अगस्त: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 195वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए…

punjab police

चंडीगढ़, 3 अगस्त: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 195वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 613 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 195वें दिन पुलिस टीमों ने तीन हथियार बरामद करते हुए 400 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 55,939 हो गई है।

इसके अतिरिक्त 220 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने छह भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

आम लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के संबंध में गोपनीय रूप से जानकारी दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी सूचना साझा की जा सकती है।

इस दौरान पंजाब पुलिस ने नशों के विरुद्ध अपने अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 520वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए 101 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 12.2 किलोग्राम हेरोइन, 80 किलोग्राम भुक्की, 704 नशीली गोलियां तथा 2,800 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही, केवल 520 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 75,303 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *