चंडीगढ़, 24 जुलाई : ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 185वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों के रूप में पहचाने गए और मैप किए गए 687 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस निदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।
185वें दिन, पुलिस टीमों ने सात हथियारों सहित 368 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 52,542 हो गई है।
इसके अलावा 336 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान छह फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकती है।

