‘गैंगस्टरां ते वार’ 17वाँ दिन: पंजाब पुलिस ने 681 स्थानों पर छापेमारी; 274 गिरफ्तार, 341वें दिन 95 नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़, 5 फरवरी- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के 17वें दिन, पंजाब पुलिस ने…

DAY 74 OF GANGSTRAN TE VAAR: PUNJAB POLICE CONDUCTS 551 RAIDS; 245 HELD

चंडीगढ़, 5 फरवरी-

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के 17वें दिन, पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों से जुड़े पहचाने गए और मैप किए गए ठिकानों पर 681 छापेमारियाँ कीं।

जानकारी के अनुसार, ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए छेड़ी गई एक निर्णायक जंग 20 जनवरी, 2026 को डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। इसके तहत सभी जिलों की पुलिस टीमों द्वारा एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से राज्य भर में विशेष कार्रवाइयाँ की जा रही हैं।

इस मुहिम के 17वें दिन, पुलिस टीमों ने 274 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 11 जिंदा कारतूस सहित चार हथियार बरामद किए, जिससे मुहिम की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियाँ 4,649 हो गई हैं।

इसके अलावा 135 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 248 व्यक्तियों की जांच की गयी और पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों द्वारा कार्रवाई के दौरान 27 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में जानकारी और अपराध व आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना देने के लिए लोग गुप्त रूप से एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ’युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 341वें दिन भी जारी रखते हुए आज 95 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 445 ग्राम हेरोइन, 516 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 39,020 रुपये ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही 341 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 47,784 हो गई है। ‘डी-एडिक्शन’ के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 27 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के लिए राज़ी किया है।

अन्य ख़बरें जानें-

PM Modi Rajya Sabha : वर्ल्ड ऑर्डर बदल रहा है – पीएम मोदी ने राज्यसभा में टीएमसी और विपक्ष पर किया कटाक्ष, जानिए कांग्रेस नेता खड़गे के लिए क्या बोले पीएम?

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *