ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 1993 मुंबई ब्लास्ट के आरोपी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी फारुक टकला को दुबई से गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया है | 1993 ब्लास्ट के बाद 1995 में फारुक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था |
1993 धमाके के बाद से था फरार
1993 ब्लास्ट के बाद ही फारुक टकला भारत से भाग गया था | एयर इंडिया के विमान से फारुक को मुंबई लाने के बाद सीबीआई दफ्तर ले जाया गया है | जिसके बाद उसे टाडा कोर्ट में पेश किया जाएगा |
ISI के संपर्क में था फारूक टकला
भारतीय खुफिया एजेंसियों का मानना है कि मोस्ट वॉन्टेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का खास गुर्गा फारूक टकला पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में भी था | वह अक्सर दुबई और कराची के बीच यात्रा करता था | वो पाकिस्तान आने वाले डी कंपनी के लोगों की मदद भी करता था |
