बिरयानी खाने के चक्कर में पकड़ा गया अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भले ही अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा है, लेकिन अभी तक भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भले ही अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा है, लेकिन अभी तक भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए वह मोस्ट वांटेड बना हुआ है। दूसरी तरफ उसका भाई इकबाल कास्कर डॉन दाऊद इब्राहिम के नाम पर वसूली करने में जुटा हुआ है। मंगलवार को पुलिस ने अवैध वसूली के आरोप में इकबाल कास्कर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

बताया जाता है कि इकबाल अपनी बहन हसीना पारकर के घर पर टीवी देखते हुए आराम से बिरयानी खा रहा था। इसी दौरान इकबाल और यासीन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की मानें तो इकबाल पर साल 2013 में जबरन वसूली का केस दर्ज कराया गया था। वह बिजनेसमैन को धमकाकर उससे रूपये वसूलता था। पुलिस ने इकबाल के साथ ड्रग्स डीलर यासीन को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मांगी थी चार फ्लैट और 30 लाख रूपये की फिरौती

मुंबई के नामी बिल्डर को कॉल करके धमकी दिया गया था। बताया जाता है इकबाल ने डॉन दाऊद इब्राहिम के नाम पर चार फ्लैट और 30 लाख रूपये फिरौती मांगी थी। डर के मारे बिल्डर ने इकबाल की मांग पूरी कर दी। इसी बीच ठाणे क्राइम ब्रांच को सारे मामले की जानकारी मिल गई और केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। फिर पुलिस ने बिल्डर से संपर्क साधकर सारी जानकारी ले ली। इस दौरान सारा मामला सामने आ गया।

इकबाल कास्कर को गिरफ्तार करने का जिम्मा एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को सौंपा गया। जिसके बाद प्रदीप शर्मा ने जाल बिछाया और इकबाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ ड्रग डीलर यासीन को भी गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही ब्रिटेन में दाऊद इब्राहिम के करोड़ों रूपये की प्रॉपर्टी जब्त की गई थी। वहीं भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी लगातार उस पर नजर रख रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *