साइबर सिटी में दो बेटियों की लूट ली इज्ज़त, दोनों मामलों में आरोपी फरार

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : साइबर सिटी गुरुग्राम में महिला हिंसा के मामलों में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा हैl इस बार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : साइबर सिटी गुरुग्राम में महिला हिंसा के मामलों में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा हैl इस बार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का दो मामला सामने आया है। पहला वाकया राजेंद्र पार्क इलाके का है जहां एक तलाकशुदा महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। दूसरी तरफ लक्ष्मण विहार की एक युवती ने अपने जीजा के दोस्त पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हो पाई है।

पहली घटना गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क इलाके में हुई जहां एक महिला की आबरू लूट ली गईl पीड़िता अपनी पति की बेरुखी की शिकार हुई और फिर अशोक विहार इलाके के एक युवक नवीन को सहारे का कंधा समझ भरोसा किया। लेकिन वही भरोसा महिला की इज्जत का सौदागर बन गया। आरोपी नवीन ने महिला के साथ न केवल शादी करने की बात की बल्कि पति की तरह रहने लगा। इस दौरान आरोपी ने कई बार पीड़िता का यौन शोषण किया और जब जी भर गया तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया।

पीड़िता ने उसे लाख मनाया पर वो माना नहीं और उसे छोड़कर भाग गयाl अपनी अस्मत लुटाकर परेशान पीड़िता पुलिस के पास पहुंच अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। दूसरा वाक्य गुरुग्राम के लक्ष्मण विहार इलाके का है जहां उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक 25 वर्षीय युवती की आबरू गईl युवती अपनी बहन और उसके पति के साथ रहती है। युवती घरों में काम करती है। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि करीब दो माह पहले उसके जीजा ने दिल्ली में रहने वाले दिनेश नामक युवक से मिलाया।

दिनेश से उसकी मुलाकात बढ़ने लगी। एक दिन आरोपी दिनेश ने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। इसके बाद वह दोनों एक साथ रहने लगे। दिनेश ने शादी के नाम पर उसके साथ कई बार विरोध के बावजूद शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह उससे मिलने नहीं आया और न ही संपर्क किया। ऐसे में पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत की जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार करती है और इसकी गारंटी देती है कि अब गुरुग्राम में किसी महिला की इज़्ज़त नहीं लूटेगीl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *