ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नोएडा में हरिभाई लालवानी की अंतिम यात्रा के दौरान उनकी बेटियों ने जमकर डांस किया। अंतिम यात्रा पर बारात जैसा नज़ारा देखकर आसपास के लोग हैरान थे। प्रिंस ग्रुप के चेयरमैन हरिभाई लालवानी की अंतिम यात्रा थी।
इस दौरान ढोल और नगाड़ों की थाप पर लोग डांस करते दिखे। जश्न मनाने वालों में सबसे आगे हरिभाई की चारों बेटियां थीं। पिता को कंधा देते समय अच्छे-अच्छों के पैर डगमगा जाते हैं लेकिन चारों बहादुर बेटियों की हिम्मत देख शहर के लोग आश्चर्यचकित रह गए।
लोगों को यकीन नहीं हो पा रहा था कि हरिभाई की चार पुत्रियों में इतना साहस होगा कि वह पिता की अंतिम यात्रा पर आंसू नहीं बहाएंगी और अपने पिता की अर्थी पर कंधा देते वक्त डांस भी करेंगी।


