ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस ने ऐसे सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है, जो सिर्फ मजे के लिए हत्याएं करता था। ये बात हम नहीं कह रहे, बल्कि आरोपी ने खुद कबूली है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम मोनिश माली है। पुलिस उसकी काफी समय से तलाश कर रही थी। वहीं, आरोपी ने कबूल किया कि वो क्राइम सीरियल देखकर लोगों की हत्याएं करता था जिसमें उसे काफ़ी मज़ा आता था।
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पिछले साल एक हत्या की थी, जबकि दो हत्याएं इसी साल जनवरी और फरवरी के महीने में की गई थीं। तीनों ही हत्याएं गोली मार कर की गई थीं।


