ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- सोनीपत के खरखौदा केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई।
जिसके बाद 5 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीँ हो पाया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।


