ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: करनाल में एक अंसतुलित कार ट्रक के नीचे जा घुसी जिस कारण हादसा इतना दर्दनाक था कि कार सवार लोग जिंदा जलकर खाक हो गए।
इस हादसे में एक 7 महीने की मासूम भी जिंदा जल गई। गाड़ी में बच्ची के इलावा 2 महिलाएं, एक युवक शामिल था।
दरअसल ट्रक के नीचे घुसने से कार की पेट्रोल की टंकी फट गई जिस कारण कार और ट्रक में भियानक आग लग गई। ये हादसा करनाल के शामगड गांव के पास हुआ है।
कार में सवार परिवार चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया।
सड़क हादसे में खेलते-खाते परिवार की खुशियां चंद मिनटों में मातम में बदल गई। परिवार को इंतजार था उनके आने का। लेकिन कौन जानता था कि परिवार के लोग उनसे कोसों दूर चलें जाएंगे।
वो अब कभी मुड़कर नहीं आएंगे। लेकिन आए दिन हो रहे हादसों को देखते हुए सर्तक होकर चलना चाहिए ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।
https://www.youtube.com/watch?v=E-YwRCyCCbU&feature=youtu.be





