ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब हरियाणा हिमाचल के लोगों को मौसम के इस बदले हुए रूप के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं लोगो को सांस लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि बीते दिन से पंजाब के साथ कई राज्यों में आसमान में धूल की चादर छाई हुई है। जिस कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना काफी मुश्किलें आ रही है।
वहीं ये सवाल खड़ा होता है कि आखिर इतनी धूल कहा से आई है। इसके पीछे के क्या कारण है जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। बता दें कि कुछ दिनों से राजस्थान में धूल से भरी आंधी चल रही है। जिस कारण कुछ चक्रवाती हवाएं जब दूसरें सूबों की और रूख करती है तो इस तरह का नजारा देखने को मिलता है।
वही दूसरी तरफ उत्तरी इलाकों में बारिश की कमी होने के कारण मौसम काफी गर्म है और लगातार हो रहे निर्माण के कार्यों के कारण भी मिट्टी की घटा हवाओं में मौजूद होने के कारण आसमान में धूल की चादर बिछी हुई है।
इस धूल भरी चादर के कारण पैदल सवार लोगों को और बाईक सवार लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस धूल भरी चादर के कारण चमड़ी के साथ संबंधित समस्याएं भी होने का खतरा बढ़ सकता है। इसके साथ ही हवाई उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया है। गौरतलब है कि पंजाब के लोगों से इस धूल भरी चादर से निजात सिर्फ बारिश से ही मिल सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने 15 और 16 जून को बारिश होने की आशंका जताई है।



