ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर के गोराइयाँ फिल्लौर नैशनल हाइवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ जिस कारण मौके पर ही करीब 3 लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी अनुसार एक बस जालंधर से लुधियाना जा रही थी कि अचानक एक बस साइड पर खड़े एक ट्रक के साथ टकरा गई
जिस कारण मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि बस की रफ्तार तेज होने के कारण ही उसकी टकर ट्रक के साथ हो गई। जिस कारण ये दर्दनाक हादसा हुआ है।
फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि ये हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे तक उड़ गए।





