ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ‘दंगल गर्ल’ के नाम से मशहूर जायरा वसीम फ्लाइट में छेड़छाड़ का शिकार हो गई हैं | जायरा ने फ्लाइट में उनके ठीक पीछे बैठे एक शख्स पर उनके साथ गलत हरकत करने का आरोप लगाया है | जायरा ने इस पूरी घटना को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अपने एक वीडियो में बयां किया है |
उनका आरोप है कि विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में उनके साथ छेड़छाड़ हुई | उनका ये भी आरोप है कि शिकायत के बाद भी फ्लाइट क्रू ने उनकी कोई मदद नहीं की |
जायरा दिल्ली से मुंबई जा रही थीं | जायरा ने अपने फोन से उस शख्स की फोटो क्लिक करने की कोशिश भी की | लेकिन कम लाइट की वजह से ऐसा नहीं हो सका | जायरा ने फ्लाइट से ही इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर आपबीती बयां की और लिखा, ‘मेरे पीछे बैठा एक अधेड़ उम्र का शख्स कम लाइट का फायदा उठा रहा है |
वीडियो में अपने साथ हुई इस शर्मसार हरकत को बयां करते हुए जायरा की आंखों से आंसू छलक पड़े | जायरा ने बताया कि किस तरह वो शख्स अपने पैरों से उनकी गर्दन और पीठ को रगड़ रहा था | जायरा ने उस शख्स के पांव की फोटो भी दिखाई है |
‘दंगल गर्ल’ जायरा वसीम से प्लेन में हुई छेड़खानी
ज़ायरा ने वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द
दिल्ली से मुंबई जा रही थी जायरा
प्लेन क्रू मेंबर्स पर मदद ना करने आरोप
Watch Video
https://youtu.be/-vRCPpM50YY



