ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दंगल गर्ल बबीता फौगाट के बाद अब उनकी छोटी बहन संगीता भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। बता दें, संगीता फौगाट पहलवान बजरंग पूनियां के साथ जल्द शादी के बंधन में बंध सकती हैं इस बात की पुष्टि खुद द्रोणाचार्य अवार्डी महाबीर फौगाट ने की ।
महाबीर फौगाट ने बताया कि उन्होंने संगीता के जीवनसाथी के रूप में बजरंग पूनिया को चुना है। संगीता और बजरंग के रिश्ते की बात 24 को की जाएगी लेकिन शादी ओलम्पिक गेम्स के बाद ही की जाएगी।बबीता फौगाट के शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।जानकारी के अनुसार महाबीर फौगाट ने बबीता की लगन पत्रिका पंडित से निकलवाकर मंगेतर के घर भेज दी है।बबीता की शादी उनके पैतृक गांव बलाली में 1दिसंबर को भारत केसरी विवेक सुहाग से होगी ।

