गुरूग्राम, 19 अक्टूबर
गुरुग्राम के पालम विहार स्थित पदम ग्रीन्स में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया गया, जहां हजारों लोगों ने डांडिया खेलकर जमकर धमाल मचाया। रंग-बिरंगे परिधानों, संगीत की धुनों और डांडिया की खनक के बीच पूरा माहौल उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। इस कार्यक्रम का आयोजन वार्ड नंबर 4 के पार्षद प्रदीप कुमार पदम की ओर से किया गया। डांडिया नाइट में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्सव का भरपूर आनंद उठाया।
हजारों लोगों ने खेला डांडिया
पालम विहार की डांडिया नाइट में इस बार रौनक के साथ-साथ खास मेहमानों की मौजूदगी भी देखने को मिली। कार्यक्रम में हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन और भाजपा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल भी पहुंचीं। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। वार्ड नंबर 4 के पार्षद प्रदीप कुमार पदम की ओर से आयोजित इस डांडिया नाइट में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और संगीत की धुनों पर डांडिया खेलकर उत्सव का आनंद लिया।
बच्चों से बड़ों तक में उत्साह
पदम ग्रीन्स में डांडिया नाइट के दौरान उत्सव और मस्ती का शानदार नजारा देखने को मिला। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने डांडिया की धुनों पर जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर उम्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। वार्ड नंबर 4 के पार्षद प्रदीप कुमार पदम की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन और भाजपा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल भी शामिल हुईं। रंगीन रोशनी, संगीत और पारंपरिक डांडिया के साथ इस आयोजन ने पालम विहार में उत्सव का माहौल बना दिया।
अन्य खबरें जानें –



