ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: डांसिंग रियलिटी शो ‘डांस प्लस 5 स्टार प्लस पर वापस आ गया है। डांसिंग रियलिटी शो में सुपर जज रेमो डिसूजा के साथ टीमों के कैप्टंस ने इस मंच पर डांस कर रहे डांसर्स में से सबसे अच्छे डांसर्स को चुन कर अपनी टीम तैयार कर ली है।
मिथुन चक्रवर्ती आएंगे डांसिंग रियलिटी शो’ डांस प्लस 5 में नज़र
वहीं इस डांसिंग रियलिटी शो ‘डांस प्लस 5 में महान डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती ‘डांस प्लस 5’ के आगामी एपिसोड में शानदार उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। मिथुन चक्रवर्ती का डांस के साथ जुड़ाव दुनिया भर में मशहूर है। डांसिंग रियलिटी शो ‘डांस प्लस 5 में अभीतक डांसर्स ने बहुत अलग-अलग स्टाइल का डांस पेश किया। जिससे मिथुन चक्रवर्ती बेहद प्रभावित हुए।
अनसुनी बातें साझा करते हुए भावुक हए मिथुन
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अपने संघर्षों के दिनों को याद करते हुए भावुक हो गए। मिथुन चक्रवर्ती ने बताया कि, मैंने कभी सपने देखना नहीं छोड़ा और हमेशा हकीकत का सामना किया। जब मैं मुंबई आया था तो मेरे पास रहने का कोई ठिकाना नहीं था, और में उन दिनों इमारतों की छतों पर बनी पानी की टंकियों पर छिप जाया करता था। और सो जाया करता था शुरुवात के दिनों में मुझे कई बार रिजेक्ट किया गया, तभी मैंने ये सोच लिया की में अपने डांसिंग की कुशलता सबको दिखाऊंगा।


